Posts

Showing posts from 2018

तेरी बेवफ़ाई का शिकवा करूँ तो

तेरा नाम जान-ए-वफ़ा है मगर तू बड़ी बेवफ़ा है मेरी जान तुझ पर फ़िदा है मगर तू बड़ी बेवफ़ा है तेरी बेवफ़ाई का शिकवा करूँ तो ये मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी -2 भरी बज़्म में तुझको रुसवा करूँ तो ये मेरी शराफ़त की तौहीन होगी -2 तेरी बेवफ़ाई का शिकवा … न महफ़िल में होंगी न मेले में होंगी ये आपस की बातें अकेले में होंगी मैं लोगों से तेरी शिक़ायत करूँ तो ये मेरी शिक़ायत की तौहीन होगी -2 तेरी बेवफ़ाई का शिकवा … सुना है तेरा और भी एक बलम है मगर ग़म न कर तुझको मेरी कसम है तुझे बेशरम बेमुरव्वत कहूँ तो ये मेरी मुहब्बत की तौहीन होगी -2 तेरी बेवफ़ाई का शिकवा …

में जिस दिन भुला दूं तेरा प्यार दिल से

मैं जिस दिन भुला दूँ तेरा प्यार दिल से ... वो दिन आखरी हो मेरी ज़िन्दगी का... ये आँखें उसी रात हो जाए अंधी... जो देखे तेरे सिवा सपना किसी का... मुझे अपने दिलसे उतरने न देना... में खुसबू हूँ मुझे बिखरने न देगा... रहे तू हमेशा इन बाजूओं में... न टूटे ये बंधन कभी दोस्ती का... मेरी धडकनों में मोहब्बत है तेरी... मेरी ज़िन्दगी अब अमानत है तेरी... तमन्ना है इन रास्तो पे चले तुम... निशाँ हो वहां मेरी बन्दिगी का... मैं जिस दिन भुला दूँ तेरा प्यार दिल से... वोह दिन आखरी हो मेरी जिंदगी का ...