तेरी बेवफ़ाई का शिकवा करूँ तो

तेरा नाम जान-ए-वफ़ा है मगर तू बड़ी बेवफ़ा है
मेरी जान तुझ पर फ़िदा है मगर तू बड़ी बेवफ़ा है


तेरी बेवफ़ाई का शिकवा करूँ तो
ये मेरी मोहब्बत की तौहीन होगी -2
भरी बज़्म में तुझको रुसवा करूँ तो
ये मेरी शराफ़त की तौहीन होगी -2
तेरी बेवफ़ाई का शिकवा …


न महफ़िल में होंगी न मेले में होंगी
ये आपस की बातें अकेले में होंगी
मैं लोगों से तेरी शिक़ायत करूँ तो
ये मेरी शिक़ायत की तौहीन होगी -2
तेरी बेवफ़ाई का शिकवा …


सुना है तेरा और भी एक बलम है
मगर ग़म न कर तुझको मेरी कसम है
तुझे बेशरम बेमुरव्वत कहूँ तो
ये मेरी मुहब्बत की तौहीन होगी -2
तेरी बेवफ़ाई का शिकवा …

Comments

Popular posts from this blog

ये दो दिल है चंचल हवाओ के झोंके

तुमसे मिलने की तमन्ना है, प्यार का इरादा है

तुम से मिलके, ऐसा लगा तुम से मिलके