तेरे मेरे होंठों में मीठे मीठे गीत मितवा
फ़: तेरे मेरे
होंठों में मीठे मीठे गीत मितवा
म: आगे आगे
चलें हम, पीछे पीछे प्रीत मितवा
फ़: पहले पहले प्यार की पहली रात याद रहेगी
म: फूलों के, इस
शहर की, मुलक़ात याद रहेगी
फ़: काश यहीं
सारी उम्र यूँही जाए बीत मितवा
फ़/म: आगे आगे
चलें हम, पीछे पीछे प्रीत मितवा
फ़: अँखियों में तू बस जा, अँखियाँ
मैं बंद कर लूँ
म: पहले इन
अँखियों से बातें मैं चंद कर लूँ
फ़: तेरी
इन्हीं बातों ने लिया मुझे जीत मितवा
फ़/म: आगे आगे
चलें हम, पीछे पीछे प्रीत मितवा
फ़: छोटे छोटे दिन रात, लम्बी
लम्बी बातें हैं
म: जळी है
किस बात की, बड़ी मुलक़ातें हैं
फ़: बातों
मुलक़ातों में उम्र जाए बीत मितवा
फ़/म: आगे आगे
चलें हम, पीछे पीछे प्रीत मितवा
Comments
Post a Comment